BEURO RIPORT INDIA NEWS 30
केन्द्रीय विद्यालय संगठन जबलपुर संभाग क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय पन्ना से विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में कुल 25 खिलाडी जिनमें बैडमिंटन ,डिस्कस,जूडो, हैमर, भाला फेंक ,योगा में प्रतिभाग किया और क्षेत्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम रोशन किया |
5 खिलाड़ी बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिसमें 01बालिका U-17, और 04बालक U-14. ।जूडो 01बालक U-17 योगा 06,बालक और 07बालिका, एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 01 बालिका डिस्कस थ्रो U-14 में, 02बालक दौड़ प्रतियोगिताU-17 में, 01बालक भाला फेंक प्रतियोगिता U-17 में, और 02बालक हैमर थ्रो प्रतियोगिता U-19 में।
इन खेलों में से 4 खिलाडी राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए | U-14 डिस्कस थ्रो में शिक्षा यादव। U-14 योगा में अग्नि अवस्थी। बालक U-19 हैमर थ्रो में, अक्षत तिवारी और लक्ष्य मिश्रा। क्षेत्रीय खेल- कूद प्रतियोगिता में 3 गोल्ड मेडल,4 सिल्वर मेडल सहित कुल 7 पदक केन्द्रीय विद्यालय पन्ना को प्राप्त हुए | ये खिलाडी अब केन्द्रीय विद्यालय संगठन के राष्ट्रीय खेल –कूद प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगें |
इसका संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्राचार्य अमित दाहिया ने खेल शिक्षक दिनेश यादव की मेहनत और लगन के लिए बधाई दी और प्रतिभागी विद्यार्थियों को आगामी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बेहतर प्रदर्शन हेतु अभी से अभ्यास और कठिन परिश्रम के लिए शुभकामनाएँ दी
