Download Our App

Follow us

Home » इंडिया » कलेक्टर ने सपत्नीक कल्दा पहुंचकर मुर्गीपालन गतिविधियों का लिया जायजा* *आदिवासी समाज की महिलाओं से किया संवाद

कलेक्टर ने सपत्नीक कल्दा पहुंचकर मुर्गीपालन गतिविधियों का लिया जायजा* *आदिवासी समाज की महिलाओं से किया संवाद

*कलेक्टर ने सपत्नीक कल्दा पहुंचकर मुर्गीपालन गतिविधियों का लिया जायजा*
*आदिवासी समाज की महिलाओं से किया संवाद*


ब्यूरो रिपोर्ट -पन्ना।         इंडिया न्यूज़ 30

कलेक्टर हरजिंदर सिंह ने रविवार को अपनी धर्मपत्नी डॉ. शैली सिंह के साथ आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत कल्दा के ग्राम गुरजी पहुंचकर यहां मुर्गीपालन की नवीन आजीविका गतिविधियों से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया और परंपरागत जीवनयापन के स्थान पर मुर्गीपालन के जरिए रोजगार का अवसर प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दीं। जिला कलेक्टर ने पत्नी डॉ. शैली सिंह के साथ नवनिर्मित मुर्गीपलन शेड भी देखा और यहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की पहल पर पवई और शाहनगर जनपद पंचायत क्षेत्र के आदिवासी ग्रामों की पांच सौ महिलाओं को इस गतिविधि से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में सौ महिलाओं के साथ गतिविधि शुरू की गई है। मनरेगा योजना के तहत निर्मित मुर्गीपालन शेड की लागत 2 लाख 48 हजार रुपए है। आदिवासी परिवार की महिलाएं शेड में चूजों को दाना पानी एवं साफ सफाई का कार्य करेंगी और प्रतिमाह 7 से 8 हजार रूपए तक की आमदनी अर्जित कर सकेंगी। आदिवासी समाज की महिलाएं नवीन आजीविका गतिविधि से जुड़कर बहुत प्रसन्न हैं और जिला प्रशासन की पहल की सराहना की है।

indianews30
Author: indianews30

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

नशा मुक्त भारत कार्यक्रम अन्तर्गत छात्राओं को दिलाई गई शपथ

सुभाष पटेल  बड़वानी / शासकीय कन्या महाविद्यालय बड़वानी में प्राचार्य कविता भदौरिया के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ

RASHIFAL

Live Cricket