Download Our App

Follow us

Home » इंडिया » मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक्सन मोड मैं, सिवनी में कलेक्टर और एसपी को हटायाः गोवंश की हत्या मामले में एक्शन; संस्कृति जैन नई कलेक्टर, सुनील मेहता नए एसपी होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक्सन मोड मैं, सिवनी में कलेक्टर और एसपी को हटायाः गोवंश की हत्या मामले में एक्शन; संस्कृति जैन नई कलेक्टर, सुनील मेहता नए एसपी होंगे।

INDIA NEWS 30 

सिवनी में गौवंश की हत्या के मामले में कलेक्टर क्षितिज सिंघल और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह को हटा दिया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर लिखा- सिवनी में हुए नृशंस गोवंश हत्याकांड मामले में जिला कलेक्टर एवं एसपी को हटा दिया गया है। उन्होंने लिखा- घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि शनिवार सुबह ही सीएम ने सिवनी में गौवंश की हत्या के मामले में जांच की जांच एडिशनल डीजी (सीआईडी) पवन श्रीवास्तव को सौंपी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में गौमाता के खिलाफ कोई भी अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संस्कृति जैन सिवनी की नई कलेक्टर, सुनील मेहता नए एसपी

संस्कृति जैन को सिवनी का नया कलेक्टर बनाया गया है। संस्कृति जैन वर्तमान में रीवा नगर निगम आयुक्त के पद पर हैं। वहीं सिवनी से हटाए गए कलेक्टर क्षितिज सिंघल को मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का प्रबंध संचालक बनाया गया है। सुनील कुमार मेहता को सिवनी का नया एसपी बनाया गया है। वे वर्तमान में इंदौर देहात के एसपी हैं।

शनिवार रात गृह विभाग ने 5 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। एडीजी सोनाली मिश्रा को एडीजी (ट्रेनिंग), मप्र पुलिस अकादमी के संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस सुधार) अशोक गोयल को पुलिस महानिरीक्षक मानव अधिकार आयोग बनाया गया है। पीटीएस इंदौर की एसपी हितिका वासल को इंदौर देहात का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

54 गोवंश के कटे हुए शव मिले थे

दरअसल, बुधवार को जिले के धनोरा और धूमा थाना क्षेत्र में गोवंश के कटे शव मिले थे। धनोरा के पिंडारई के पास बेनगंगा नदी में 26 गोवंश और धूमा क्षेत्र के ककरतला के जंगल में 28 गोवंश के शव मिले थे। इसके बाद से ही सिवनी और बालाघाट जिले में लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। शनिवार को इस घटना के विरोध में बालाघाट बंद भी रहा।

सीएम ने जानकारी दी कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर, दो आरोपियों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया गया है। पकड़े गए 5 आरोपियों में से 4 को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

indianews30
Author: indianews30

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

नशा मुक्त भारत कार्यक्रम अन्तर्गत छात्राओं को दिलाई गई शपथ

सुभाष पटेल  बड़वानी / शासकीय कन्या महाविद्यालय बड़वानी में प्राचार्य कविता भदौरिया के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ

RASHIFAL

Live Cricket