रिपोर्ट विनोद उदेनिया
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, खड़ेरी में आज दीक्षा कल्याणक महोत्सव आज, राज्य मंत्री लखन पटेल हुए शामिल।
बटियागढ़ । पथरिया विधानसभा के खड़ेरी में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आज सह दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री लखन पटेल, लोकसभा दमोह प्रत्याशी राहुल लोधी और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह शामिल हुए।
यह कार्यक्रम पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 6 मार्च से शुरू हुआ है जो 11 मार्च को समापन होगा। कार्यक्रम जैनाचार्य और साधु संतों के सानिध्य में चल रहा है। 6 मार्च से 11 मार्च तक गर्भ कल्याणक से लेकर मोक्ष कल्याणक की विधियां की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर खड़ेरी ग्राम को आकर्षक रूप से सजाया संवारा गया है। साथ ही भव्य पंडाल भी बनाया गया है। इस कार्यक्रम में जैन समाज के काफी संख्या में लोग देश-विदेश से पहुंचे हैं।
इस शुभावसर पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्य मंत्री लखन पटेल भी शामिल हुए। मंत्री पटेल भगवान का आशीर्वाद लिया तत्पश्चात आयोजन समिति के द्वारा मंत्री पटेल कि सम्मान किया गया, पगड़ी बांधी गई भगवान प्रतिमा देकर आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
मंत्री पटेल ने आयोजन समिति का आभार जताया, और कहा कि ये पंचकल्याणक महोत्सव पथरिया विधानसभा में चौथा कार्यक्रम है जो आप लोगों के द्वारा किया जा रहा है। खड़ेरी की एक विशेषता है यहां के लोग मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाते हैं चाहे वो किसी समाज का कार्यक्रम हो। कुछ दिन पहले गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम में सभी सम्मिलित होकर कार्य कर रहे थे। इस धर्म में सबसे कठिन तपस्या है, इस धर्म को मानने वालों और चलाने को बहुत साहस भी चाहिए क्योंकि बहुत कठिन तप करना पड़ता है। देश से आये हुए 240 शास्त्री विद्वानों का मंत्री पटेल साधुवाद और आभार जताया। इन्होंने अपना अमूल्य समय दिया उसके लिए इन सबका बहुत धन्यवाद। वहीं राज्य मंत्री लखन पटेल ने राहुल लोधी के लिए भी लोगों से आशीर्वाद मांगा।
पंचकल्याणक महोत्सव में भाजपा लोकसभा दमोह प्रत्याशी राहुल लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, अमित जैन, कैलाश जैन, रिषी पटेल, वेदराम पटेल एवं सभी जैन समाज और अन्य समाज के गणमान्य जन की मौजूदगी रही।
