Download Our App

Follow us

Home » राजनीति » मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए*

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए*

*नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद*

ब्यूरो रिपोर्ट इंडिया न्यूज़ 30

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित पंचम विशाल सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए और नव दंपत्तियो को आशीर्वाद दिया। उन्होंने सफल और सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और देश के अन्य स्थानों से उपस्थित संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में गरीब परिवारों की 156 कन्याओं के विवाह संपन्न हुए। बागेश्वर धाम में बुंदेलखंड महाकुंभ के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का यह पंचम आयोजन था। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, संस्कृति एवं पर्यटन (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र लोधी एवं पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल, सांसद विष्णु दत्त शर्मा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है। बागेश्वर धाम में आगामी शुभ मुहूर्त में बड़ी संख्या में निर्धन और जरूरतमंद परिवार की बेटियों के विवाह संपन्न करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों का विकास किया जाएगा और पुरातन समय के प्रत्येक मंदिरों में पूजन का प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश धर्म के मार्ग पर चल रहा है और विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। भारत 21वीं शताब्दी में दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचेगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जरूरी बताते हुए कहा कि आनंद और उल्लास के वातावरण में सामूहिक विवाह के गौरवशाली आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलने से जीवन धन्य हो गया। बागेश्वर धाम में सनातन संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड में समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से हुई किसानों को फसल क्षति की भरपाई के लिए सरकार संवेदनशील है। किसानों को फसल नुकसान की शत प्रतिशत राशि का भुगतान किया जाएगा।

सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि आइकॉनिक सिटी खजुराहो के साथ बागेश्वर धाम की भी देश में अलग पहचान स्थापित हुई है। हरियाणा से आए कुश्ती पहलवान दिलीप सिंह राणा उर्फ खली ने एक स्थल पर गरीब कन्याओं के विवाह आयोजन को अनूठा और समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री खजुराहो विमानतल के लिए रवाना हुए। इस मौके पर अनेक जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त डा. वीरेंद्र सिंह रावत, आईजी श्री प्रमोद कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

indianews30
Author: indianews30

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

नशा मुक्त भारत कार्यक्रम अन्तर्गत छात्राओं को दिलाई गई शपथ

सुभाष पटेल  बड़वानी / शासकीय कन्या महाविद्यालय बड़वानी में प्राचार्य कविता भदौरिया के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ

RASHIFAL

Live Cricket