Download Our App

Follow us

Home » इंडिया » विकसित भारत संकल्प यात्रा आज पहुंची दमोह जिले के सेड़रा ग्राम पंचायत।*

विकसित भारत संकल्प यात्रा आज पहुंची दमोह जिले के सेड़रा ग्राम पंचायत।* 

विकसित भारत संकल्प यात्रा आज पहुंची दमोह जिले के सेड़रा ग्राम पंचायत।* 

*रिपोर्ट -विनोद उदेनिया दमोह*

बटियागढ़ – जिले की जनपद पंचायत बटियागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सेड़ारा में भारत सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही यात्रा में रूट-चार्ट अनुसार आई.ई.सी. वेन द्वारा फिल्म का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत सदस्य कमल मिश्रा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कन्या पूजन के साथ किया। साथ ही यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

यात्रा में पेंशन, स्वास्थ्य मेला, कृषि संबंधी, स्वसहायता समूह, बैंकिंग क्षेत्र, आदिवासी विभाग सहित विभिन्न योजनाओं के स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में एपीओ चौबे, ग्राम पंचायत सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधी शामिल रहे। कार्यक्रम में अथितियों के उद्धबोधन पश्चात् भारत सकल्प यात्रा की शपथ दिलवाई गई।

indianews30
Author: indianews30

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

नशा मुक्त भारत कार्यक्रम अन्तर्गत छात्राओं को दिलाई गई शपथ

सुभाष पटेल  बड़वानी / शासकीय कन्या महाविद्यालय बड़वानी में प्राचार्य कविता भदौरिया के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ

RASHIFAL

Live Cricket